वाहन चालक भर्ती 2025 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संशोधित परीक्षा स्कीम और पाठ्यक्रम जारी किया है। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड , जयपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। इसका विज्ञापन फरवरी माह में जारी हुआ था। इस भर्ती के लिए 2756 पदों पर आवेदन 27 फरवरी 2025 से शुरू हुए थे तथा अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 थी । इस भर्ती के लिए प्रस्तावित परीक्षा तिथि 22- 25 नवंबर 2025 रखी है । अधिक जानकारी के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहे। आइए जानते है वाहन चालक भर्ती 2025 की संशोधित परीक्षा स्कीम और संशोधित पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी –

वाहन चालक भर्ती 2024 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा का प्रारूप निम्नलिखित है:
- प्रश्न पत्र का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
- कुल अंक: 200
- प्रश्नों की संख्या: 120
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे
- प्रश्नों के अंक: सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- परीक्षा का स्तर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के स्तर का।
प्रश्न पत्र का वर्गीकरण
विषय | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
सामान्य हिंदी | 20 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
भूगोल (राजस्थान) | 20 |
इतिहास,कला और संस्कृति(राजस्थान) | 20 |
भारतीय संविधान और राजस्थान की राजनीतिक/प्रशासनिक व्यवस्था | 10 |
सामान्य विज्ञान | 05 |
समसामयिक घटनाएं (भारत :5,राज. :5) | 10 |
बेसिक कंप्यूटर | 05 |
सामान्य गणित | 15 |
कुल | 120 |
वाहन चालक भर्ती 2024 पाठ्यक्रम
नीचे प्रत्येक विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम दिया गया है:
- सामान्य हिंदी –
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया ओर क्रिया विशेषण
- तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द
- संधि (अर्थ, प्रकार, संधि-विच्छेद)
- उपसर्ग, प्रत्यय
- पर्यायवाची व विलोम शब्द
- वाक्यांश के लिए एक शब्द
- शब्द और वाक्य शुद्धि
- काल के प्रकार
- मुहावरे और लोकोक्तियां
- अंग्रेजी तकनीकी शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
- कार्यालयी पत्र लेखन (पत्र, आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा, अर्धशासकीय पत्र)
- सामान्य अंग्रेजी
- Tenses/Sequence of Tenses
- Active and Passive Voice
- Direct and Indirect Narration
- Sentence Transformation (Assertive, Negative, Interrogative, Exclamatory and voice-versa)
- Sentence Correction
- word wrongly used
- Usage of Articles
- Determiners
- Prepositions
- Punctuation
- Translation of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
- सामान्य ज्ञान
- राजस्थान का भूगोल:
- स्थिति
- विस्तार
- भौतिक स्वरूप
- भौतिक विभाजन
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पति
- वन संरक्षण
- जलवायु
- जल संसाधन
- अपवाह तंत्र
- नदी व झीलें
- प्रमुख सिचाई परियोजनाएं
- जनसंख्या (आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता)
- राजस्थान का परिवहन
- राज्यमार्ग
- आपदा प्रबंधन
- जलवायु परिवर्तन
- राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति:
- ऐतिहासिक घटनाएं
- स्वतंत्रता आंदोलन
- एकीकरण
- महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
- भाषा और साहित्य
- संस्कृति और सामाजिक जीवन
- वेशभूषा
- वाद्ययंत्र
- लोक देवता
- लोक साहित्य
- बोलियां
- चित्रकला
- हस्तशिल्प
- मेले और त्योहार
- आभूषण
- लोक कलाएं
- वास्तुकला
- लोक संगीत
- लोक नृत्य
- रंगमंच
- पर्यटन स्थल व स्मारक
- ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि ।
- संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण
- राज्य शासन एवं राजनीति
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल
- विधानसभा तथा न्यायपालिका
- राज्य का प्रशासनिक ढांचा मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि।
- सामान्य विज्ञान:
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु अधातु एवं प्रमुख यौगिक
- प्रकाश का पसवर्तन एवं नियम
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर संरचना
- अंग तंत्र
- प्रमुख मानवरोग, कारक एवं निदान
- अपशिष्ट प्रबंधन
- समसामयिक घटनाएं:
- खेल
- राजनीति
- अर्थव्यवस्था
- सामाजिक
- भौगोलिक
- सांस्कृतिक
- पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि।
- राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
- बेसिक कंप्यूटर:
- कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन
- हार्डवेयर डिवाइस सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि।
- कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
- सामान्य गणित
- महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तीय
- औसत
- लाभ-हानि
- प्रतिशत
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात समानुपात
- साझा
- समय एवं कार्य
- समय, चाल एंव दूरी
- आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।
वाहन चालक भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा: 120 प्रश्नों का वस्तुनिष्ठ पेपर, 200 अंकों का।
- ड्राइविंग टेस्ट/ट्रेड टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की ड्राइविंग स्किल्स और वाहन मरम्मत का ज्ञान जांचा जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच।
- मेडिकल परीक्षा: अंतिम चरण में मेडिकल फिटनेस टेस्ट।