Rajasthan High Court Driver Recruitment 2025 राजस्थान हाई कोर्ट ने विज्ञापन संख्या रा.उ.न्या.जो./परीक्षा प्रकोष्ठ /वाहन चालक /2025/2358 द्वारा ड्राईवर के 58 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी ,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ( तालुका विधिक सेवा समितियों एवं स्थाई लोक अदालतों सहित ) आदि में रिक्त पदों को भरा जाएगा। आइए जानते है आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतनमान और योग्यता आदि के बारे में विस्तार से।

Rajasthan High Court Vahan Chalak Bharti 2025

🗓️ आवेदन की तिथियाँ :

आवेदन प्रारंभ18 जून 2025
अंतिम तिथि07 जुलाई 2025
(रात्रि 11:59 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि08 जुलाई 2025 रात्रि 11:59 बजे तक 

📋 पदों का विवरण :

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वाहन चालक  के लगभग 58 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है । जिसका विवरण निम्नानुसार है –

विभाग का नामपदों की संख्या
राजस्थान उच्च न्यायालय25
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण02
जिला न्यायालय ( Non-tsp)25
जिला न्यायालय ( Tsp )01
जिला प्रावधिक सेवा प्राधिकरण ( Non-tsp = DLSA+TLSA+PLA)02
जिला प्रावधिक सेवा
प्राधिकरण ( Tsp= DLSA+TLSA+PLA)
03

✅ योग्यता/पात्रता (Eligibility Criteria)

🎓 शैक्षिक योग्यता :

  •  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य किसी बोर्ड से 12th कक्षा उत्तीर्ण
  • आवेदक के पास हल्का वाहन चालन का वैध लाइसेंस हो चाहिए |
  • आवेदक के पास ऑटोमेटिक , पॉवर स्टीयरिंग एवम् पॉवर ब्रेअक्स युक्त वाहन चलाने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए|

🎯 आयु सीमा (01.08.2025 तक ) :

स्तरआयु 
न्यूनतम आयु18 वर्ष 
अधिकतम आयु 40 वर्ष 

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। जो निम्नानुसार है – 

  1. Sc/St/Obc/Sbc/Ews पुरुष    5 वर्ष
  2. Sc/St/Obc/Sbc महिला    10 वर्ष
  3. Gen/Ews महिला 5 वर्ष

नागरिकता

  1. भारतीय नागरिक
  2. नेपाल का नागरिक ( भारत सरकार द्वारा प्रदान मान्यता प्रमाण पत्र)
  3. भूटान का नागरिक  ( भारत सरकार द्वारा प्रदान मान्यता प्रमाण पत्र)

💻 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार  वाहन चालक पर चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा 100 अंक की होगी।
  • सामान्य लिखित परीक्षा 2 घण्टे अवधि की होगी, जिसमें मैट्रिकुलेशन मानक (matriculation Standard) के वस्तुनिष्ठ प्रकार-बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित विषयों के होंगे-
  • (क) सामान्य हिन्दी
  • (ख) सामान्य अंग्रेजी
  • (ग) राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां
  • लिखित परीक्षा में कुल 100 अंक (प्रत्येक प्रश्न हेतु 1 अंक) होंगे जिनमें सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी व राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां हेतु  प्रश्न हो सकेंगे। गलत उत्तर हेतु कोई नकारात्मक अकन नहीं होगा।
  • लिखित परीक्षा ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, कुल रिक्तियों (प्रवर्गवार) के दस गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

नोट – सक्षात्कार हेतु अर्हता प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग, दिव्यांग अभ्यर्थियों और भूतपूर्व सैनिकों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 34 अंक और अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 38 अंक प्राप्त करने होंगे। भूतपूर्व सैनिकों की अनुपलब्धता के मामले में न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त शिथिलता प्रदान की जाएगी। लिखित परीक्षा में समान अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के मामले में. आयु में बड़े अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।।

  1. लिखित परीक्षा
  2. इंटरव्यू / दस्तावेज़ सत्यापन
  3. अंतिम मेरिट सूची

वेतनमान

राजस्थान  हाई कोर्ट चतुर्थ  श्रेणी कर्मचारी भर्ती पद चयानीय उम्मीदवार को दो वर्ष की अवधि तक प्रोबेशनर के रूप में 14,600 रूपए फिक्स वेतन के रूप में मिलेगा तत्पश्चात पे मेट्रिक्स लेवल L – 05 के अनुसार पे स्केल रूपए 20800-65,900 के हिसाब से वेतन मिलेगा |

🧑‍💼 आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएँ
  2. “Recruitment” सेक्शन में जाएँ
  3. आवेदन फॉर्म भरें व आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  4. शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें

Note:- आवेदन शुल्क उम्मीदवार ई मित्र , नागरिक सेवा केंद्र ,नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

🪙 आवेदन शुल्क :

  • सामान्य/OBC (क्रीमीलेयर)/SBC( क्रीमीलेयर)/ : ₹750
  • OBC ( नॉन क्रीमीलेयर)/SBC(नॉन क्रीमीलेयर)/EWS: 600
  • SC/ST/भूतपूर्व सैनिक : ₹450
  • दिव्यांगजन: निःशुल्क
परीक्षा आयोजकराजस्थान हाई कोर्ट , जोधपुर 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.hcraj.nic.in/
आवेदन लिंकhttp://www.hcraj.nic.in/
नोटिफिकेशनClick Here

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास व हल्का वाहन चालक लाइसेंस 3 वर्ष के अनुभव के साथ होना आवश्यक है।

आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) है।

लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन।

 राजस्थान हाई कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट www.hcraj.nic.in से ऑनलाइन आवेदन करें।

Heading

SSC CHSL RECRUITMENT 2025

SSC CHSL Recruitment 2025: अधिसूचना जारी , 23 जून से आवेदन शुरू

SSC CHSL RECRUITMENT 2025 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है।आयोग के विज्ञापन संख्या : HQ-C 11029/2025-C-1:- कर्मचारी ...
/

Patwari Bharti 2025 – 3705 पदों पर संशोधित अधिसूचना जारी । 23 जून से आवेदन पुनः शुरू

📢 Patwari Bharti 2025 : 3705 पदों पर संशोधित अधिसूचना जारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ...
/

रेलवे में 6180 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती 2025 – अभी आवेदन करें | RRB Technician Bharti 2025

RRB Technician Bharti 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 6180 टेक्नीशियन पदों पर सीधी भर्ती ...
/

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025: 850 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी

📢 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 का इंतजार हुआ खत्म राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ...
/

IGNOU ADMISSION SESSION JULY 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में जुलाई 2025 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

IGNOU ADMISSION SESSION JULY 2025 इग्नू अर्थात इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई ...
/

Special BSTC 2025-26 नोटिफिकेशन जारी: विशेष शिक्षा में बीएसटीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Special BSTC 2025-26 भारत में विशेष शिक्षा और दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में करियर बनाने ...
/

पोस्ट शेयर करें -