📢 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 का इंतजार हुआ खत्म
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सामान्य और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कुल 850 पदों पर की जाएगी। उम्मीदवार CET (Graduation Level) 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर भर्ती हेतु आवेदन कर सकता है। राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जा रही है, जो ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए चयन करने का कार्य करेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन SSO के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आपको सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।यदि आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है। यहां हम आपको भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, और आवेदन शुल्क आदि।

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 19 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | 31 अगस्त 2025 |
टोल फ्री नंबर | 0141-272520 |
🧾 पदों का विवरण
➡️ सामान्य क्षेत्र(Non-Tsp: 683 पद
➡️ अनुसूचित क्षेत्र(Tsp): 167 पद
इनमें महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक व अन्य आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित हैं।
✅ पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
CET (स्नातक स्तर) 2024 में योग्य घोषित उम्मीदवार तथा स्नातक या सरकार द्वारा उसके समतुल्य घोषित अर्हता और भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स विभाग के नियत्रणाधीन डिपार्टमेन्ट आफ इलेक्ट्रोनिक्स एकीडिटेशन गवरमेन्ट आफ इंडिया (DOEACC) द्वारा आयोजित “ओ” लेवल या उच्च्च स्तर सर्टिफिकट
या
व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के राष्ट्रीय परिषद (नेशनल कॉन्सिल) राज्य परिषद (स्टेट कॉन्सिल) के अधीन आयोजित Computer operator & Programming Assistant (COPA)/ Data Preparation and computer software (DPCS) कोर्स का प्रमाण पत्र
या
भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर साइंस / कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक पॉलिटेक्निक संस्थान से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
या
राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नियंत्रण में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फोरमेशन टेकनोलोजी (RS-CIT) कोर्स का प्रमाण पत्र
आयु सीमा:
राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार के अनुसार आवेदक आयु 01.01.2026 को आधार मानकर 18- 40 वर्ष होनी चाहिए क्योंकि विगत 3 वर्षों में राजस्थान ग्राम विकास अधिकार की भर्ती का आयोजन नहीं किया जा सका है अतः अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट नियमानुसार देय है।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु सीमा में छूट :
- Gen महिला अभ्यर्थियों के लिए छूट : 5 वर्ष
- Sc/St/Obc/Sbc/Ews पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छूट : 5 वर्ष
- Sc/St/Obc/Sbc/Ews महिला अभ्यर्थियों के लिए छूट : 10 वर्ष
निवास: राजस्थान के मूल निवासी एवं अन्य श्रेणियों के लिए विशेष निर्देश लागू।
- भारत का नागरिक
- नेपाल का प्रजाजन
- भूटान का प्रजाजन
- तिब्बती शरणार्थी जो 01.01.1962 से पूर्व स्थाई रूप से भारत में रह रहा हो।
📌 मुख्य जानकारियाँ – ग्राम विकास अधिकारी 2025
भर्ती आयोजक | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग,जयपुर |
---|---|
पद नाम | ग्राम विकास अधिकारी |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
आवेदन पोर्टल | Apply Now |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Click Here |
📚 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 का पाठ्यक्रम (Syllabus)
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए चयन CET (स्नातक स्तर) 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, अतः नीचे दिया गया CET Graduation Level 2024 का सिलेबस ही इस भर्ती का मूल पाठ्यक्रम माना जाएगा।
परीक्षा पैटर्न:
विषय | अंक |
---|---|
भाषा ज्ञान (हिंदी, अंग्रेजी) | 50 |
गणित | 30 |
सामान्य ज्ञान | 20 |
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन | 30 |
राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन | 30 |
राजस्थान का इतिहास और संस्कृति | 30 |
बेसिक कंप्यूटर | 10 |
कुल 160 प्रश्न और कुल अंक 200
नोट:प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
📌 पाठ्यक्रम की मुख्य इकाइयाँ:
1. सामान्य भाषा ज्ञान
हिन्दी :
- संधि एवं संधि विच्छेद
- समास
- उपसर्ग प्रत्यय
- पर्यावाची तथा विलोम शब्द
- शब्द-युग्म का अर्थभेद
- एक वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
- शब्द शुद्धि
- वाक्य-शुद्धि
- मुहावरे
- लोकोक्तियां
- पारिभाषिक शब्दावली
अंग्रेजी भाषा :
Questions based on Grammar (Sr. Secondary Exam level) Questions (Multipurpose choice) based on Paragraph
2.गणित:
- दशमलव एवं भिन्न
- प्रतिशत
- अनुपात एवं समानुपात
- औसत
- ब्याज
- लाभ-हानि
- क्षेत्र परिमिति
- समय एवं दूरी
- अनुपात एवं समय
- साझा
- किश्तों में भुगतान
- चक्रवृद्धि ब्याज
- वृद्धि एवं कमी दर
- बहुपद के गुणन खण्ड
- बहुपदों के महत्तम,
- समापवर्तक एवं लघुतम समापवत्य
- दो चरों वाले रैखिक समीकरण
- केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप
- माध्य विचलन
- चतुर्भुज
- वृत
- चाप और उसके द्वारा अन्तरिल कोण
- ज्यामितीय रचनाएँ
3.सामान्य ज्ञान
सम सामायिक घटनायें- अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रमुख सम सामयिक मुद्दे एवं घटनायें तथा उनसे संबंधित संगठन, संस्थायें एवं व्यक्तित्व।
4.भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
- संसार के व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियां, पहाड, महाद्वीप
- भारत का पर्यावरण व वन्य जीवन, पारिस्थितिकी (इकोलॉजी)
- राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य, मौसम, वनस्पति, मिट्टी के प्रकार, भौगोलिक क्षेत्र, मानव संसाधन, जनसंख्या की समस्याये, बेरोजगारी, गरीबी, अकाल व सूखा, बढ़ता हुआ रेगिस्तान, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खनिज व खान, वन, भूमि, पानी, पशु राम्पदा, वन्य जीवन एवं वन संरक्षण, उर्जा समस्यायें, उर्जा के परम्परागल एवं गैर परम्परागत स्रोत ।
5.राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास
राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसले, कृषि आधारित उद्योग, वृहद्ध सिचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें, बंजर भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनाये, इल्दिरा गांधी नहर परियोजना, उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कच्ची सामग्री पर आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला, आदिवासी और उनकी अर्थ व्यवस्था, विभिन्न आर्थिक योजनाये, विकास संस्थाये, सहकारी आंदोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाये, संविधान के 73 वै संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका ।
6.राजस्थान संस्कृति व राजस्थान इतिहास
- राजस्थान के इतिहास व संस्कृति विशेष के सन्दर्भ में
- मध्यकालीन पृष्ठभूमि
- सामाजिक आर्थिक जीवन व संगठन
- स्वतंत्रता आन्दोलन व राजनैतिक जाग्रति
- राजनैतिक एकता
- बोलियों व साहित्य
- संगीत, नृत्य व नाटक
- धार्मिक विश्वास, लॉक परम्परा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व लोक देविया
- हस्तकला
- मैले व त्यौहार, रीति रिवाज, पोषाक, आभूषण, विशेषतया आदिवासी व जनजाति के सन्दर्भ
7.Basic Computer
(i) Characteristics of Computers.
(ii) Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software
(iii) Relationship between Hardware & Software, Operating System
(iV) MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, Power Point
🌐 कैसे करें आवेदन? (How to Apply?)
- sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें यदि आपके पास SSO ID और PASSWORD नहीं है तो सर्वप्रथम आपको SSO पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- यहां आपको Recruitment Portal पर क्लिक करना है।
3.दिए गए Recruitment Notification के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- यदि आपने OTR (One Time Registration) नहीं किया है तो पहले उसे पूरा करें।
- CET 2024 आवेदन संख्या दर्ज करें और प्रमाणित करें।
6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट करें।
💻 फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर अपलोड
- आवेदक अपनी हाल ही में खींची गई ( एक माह से अधिक पुरानी अमान्य ) को अपलोड करना होगा।
- फोटो पासपोर्ट साइज JPEG प्रारूप में होनी चाहिए तथा फोटो की साइज5 cm × 4.5 cm होना चाहिए ।
- फोटो का आकर 50 kb से 100 kb के बीच होना चाहिए।
- हस्ताक्षर की फोटो केवल JPEG प्रारूप में होनी चाहिए।
- हस्ताक्षर की फोटो का आकर 20 kb से 50 kb के बीच होनी चाहिए।
📑 पंजीकरण आवेदन शुल्क
वर्ग | शुल्क |
---|---|
सामान्य वर्ग / ओबीसी / एसबीसी (क्रीमीलेयर) | ₹600/- |
एससी / एसटी / ओबीसी/एसबीसी (नॉन क्रीमीलेयर)/ ईडब्ल्यूएस | ₹400/- |
समस्त दिव्यांगजन | ₹400/- |
💸 वेतनमान
राज्य सरकार द्वारा देय 7 वें वेतन आयोग के अनुसार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी को पे मेट्रिक के लेवल 6 के आधार पर वेतन देय होगा । राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति को 2 वर्ष के प्रोबेशन ट्रेनी के रूप रखा जाएगा।
📝 परीक्षा का आयोजन :
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 31.08.2025 को ऑफलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदक को प्रवेश पत्र और परीक्षा जिला आवंटन की सूचना समाचार पत्र तथा SMS या ईमेल के माध्यम परीक्षा तिथि से 7 दिवस पूर्व दे दी जाएगी।
यह भी पढ़े >>> SSC CGL Recruitment 2025: 14582 पदों पर अधिसूचना जारी
👉 कुल 850 पद (683 सामान्य क्षेत्र, 167 अनुसूचित क्षेत्र)
👉 हां, केवल CET (Graduation Level) 2024 में योग्य उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
👉 SSO पोर्टल पर लॉगिन करके Recruitment Portal से ऑनलाइन आवेदन करें।
👉 इस भर्ती के आवेदन 19.06.2025 से प्रारंभ हो रहे है।
👉 ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 18.07.2025 है।
👉 दो वर्ष प्रोबेशन ट्रेनी के रूप में फिक्स वेतन दिया जाएगा उसके बाद पे लेवल 6 के आधार पर वेतनमान मिलेगा।