REET 2024 परीक्षा परिणाम घोषित

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज, 8 मई 2025 को, लाखों अभ्यर्थियों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट पर लगी होंगी | यहां  हम आपको REET 2024 रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, कट-ऑफ मार्क्स आदि के बारे में बताएंगे।

REET 2024 परीक्षा परिणाम घोषित
REET 2024 परीक्षा परिणाम घोषित

REET 2024 परिणाम की तारीख और समय बोर्ड प्रशासक महेशचंद्र शर्मा के अनुसार, REET 2024 का आयोजन दिनांक 27 व 28 फरवरी  2025 किया गया था। आज  8 मई 2025 को दोपहर 3:15 बजे Reet 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। इस समय, दोनों लेवल (लेवल 1 और लेवल 2) का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थियों की संख्या इस साल, लेवल 1 में कुल 3,46,625 उम्मीदवार और लेवल 2 में 9,68,501 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। कुल मिलाकर, दोनों लेवल में 14,29,822 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रोविजनल आंसर-की 25 मार्च 2025 को जारी की गई थी, और आपत्तियों का निस्तारण 31 मार्च तक पूरा हो चुका है।

REET 2024 का परीक्षा परिणाम कैसे चैक करें ?

  1. सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. ‘REET 2024 Result’ या Reet Result 2024 L-1 & L- 2 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
  5. भविष्य के लिए अपना परिणाम डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Reet 2024 कट-ऑफ मार्क्स

REET 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अर्हक अंक (qualifying marks) श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य (General) : 60% अर्थात 150 में से 90

ओबीसी (OBC) : 55% अर्थात 150 में से 82.5

एससी (SC) : 55% अर्थात 150 में से 82.5

एसटी (ST) : 55% अर्थात 150 में से 82.5

दिव्यांग /पूर्व सैनिक : 40% अर्थात 150 में से 60

 

रीट 2024 में नकारात्मक अंकन और अन्य बदलाव

RBSE ने इस वर्ष REET 2024 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए 1/3 अंक की कटौती की गई है।  पांच विकल्प: प्रश्नों में चार के बजाय पांच विकल्प दिए गए थे, जिससे अनुमान लगाने की संभावना कम हुई।   ये बदलाव परीक्षा को अधिक प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड की एकल/द्विपुत्री पुरस्कार योजना 2025: बालिकाओं को मिलेगा शिक्षा में उत्कृष्टता का इनाम

Reet 2024 रिजल्ट के बाद क्या ?

REET 2024 में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:पात्रता प्रमाणपत्र: उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आजीवन वैध REET पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है।  दस्तावेज सत्यापन: कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, और अन्य दस्तावेजों की जांच होगी।  मुख्य भर्ती प्रक्रिया: REET केवल पात्रता परीक्षा है। शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थियों को REET (Main) भर्ती प्रक्रिया के लिए अलग से आवेदन करना होगा।  नौकरी के अवसर: पात्र अभ्यर्थी राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में प्राथमिक (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक (लेवल 2) शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आज घोषित होने वाले परिणाम के साथ, अभ्यर्थियों को अपने स्कोरकार्ड की जांच करने और अगले चरणों की तैयारी शुरू करने की सलाह दी जाती है। नियमित अपडेट के लिए reet2024.co.in पर नजर रखें। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो नीचे कमेंट करें, और हम आपकी सहायता करेंगे।

पोस्ट शेयर करें -