SSC Stenographer Grade C&D recruitment 2025 कर्मचारी चयन आयोग के आदेश क्रमांक : एफ.सं.: ई/16/2025-सी-2: द्वारा विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ (समूह ‘बी’, गैर-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ (समूह ‘सी’) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होने जा रहा है जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित भारत सरकार के उनके संबद्ध कार्यालय, अधीनस्थ कार्यालय और सांविधिक निकाय शामिल में पदस्थापन किया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं जिनके पास स्टेनोग्राफी में कौशल है। आइए जानते SSC Stenographer recruitment 2025 Grade C और D के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक और सिलेबस आदि के बारे में।

🗓️ आवेदन की तिथियाँ :
आवेदन प्रारंभ | 06 जून 2025 |
---|---|
अंतिम तिथि | 26 जून 2025 (रात्रि 11:00 बजे तक) |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 27 जून 2025 |
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो | 01 जुलाई से 02 जुलाई 2025 |
CBT परीक्षा की तिथि | 06 अगस्त से 11 अगस्त 2025 |
टोल फ्री नंबर सहायता | 1800 309 3063 |
📋 पदों का विवरण :
Ssc द्वारा Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ पदों पर होने वाली भर्ती में कुल अनुमानित रिक्तियाँ की संख्या फिलहाल 261+ है जो आगे चलकर आयोग द्वारा रिक्तियों में कमी या वृद्धि की जा सकती है। अद्यतित रिक्तियों को आयोग की वेबसाइट (https://ssc.gov.in> उम्मीदवारों के लिए > अनंतिम रिक्तियां) पर यथासमय उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आयोग द्वारा राज्यवार/क्षेत्रवार रिक्तियों का संग्रह नहीं किया जाता है।
> महिला अभ्यर्थियों को विशेष रूप से आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
✅ योग्यता/पात्रता (Eligibility Criteria)
🎓 शैक्षिक योग्यता :
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 01.08.2025 से पूर्व 12वीं पास (Intermediate) या उसके समक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में संबंधित वर्ग का प्रमाण पत्र सलग्न करना होगा।
- दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40% से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र सलग्न करना होगा।
🎯 आयु सीमा (01.08.2025 तक ) :
पोस्ट | आयु सीमा |
---|---|
ग्रेड सी | 18 से 30 वर्ष |
ग्रेड डी | 18 से 27 वर्ष |
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
Add Your Heading Text Here
💻 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): अभ्यार्थिओं दक्षता आधारित टेस्ट से गुजरना होगा जिसके अंतर्गत जनरल इंटेलिजेंस और तर्कशक्ति , जनरल अवेयरनेस , भाषा दक्षता आदि से सम्बंधित ज्ञान को परखा जायेगा |
- स्किल टेस्ट (Stenography) : कंप्यूटर दक्षता आधारित टेस्ट में सफल अभ्यार्थिओं को स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा |अभ्यार्थिओं को 10 मिनट के लिए अंग्रेजी या हिंदी (आवेदन पत्र में जिसे चुना है ) में एकडिटेक्शन दिया जायेगा जिसे कंप्यूटर पर टाइप करना होगा जिसकी गति निम्नानुसार होगी :
टाइपिंग टेस्ट | शब्द प्रति मिनट |
---|---|
ग्रेड सी | 100 |
ग्रेड डी | 80 |
🖥️ परीक्षा पैटर्न :
भाग | विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|---|
i | सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति | 50 | 50 |
ii | सामान्य जागरूकता | 50 | 50 |
iii | अंग्रेज़ी भाषा और समझ | 100 | 100 |
> नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
📝 पाठ्यक्रम :
सामान्य बुद्धि और तर्क परीक्षण
- सादृश्य
- समानता और अंतर
- अंतरिक्ष दृश्य
- समस्या समाधान
- विश्लेषण
- निर्णय & निर्णय लेने की क्षमता
- दृश्य स्मृति
- भेदभावपूर्ण अवलोकन
- संबंध अवधारणाएं
- अंकगणितीय तर्क
- मौखिक और आकृति वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला आदि|
सामान्य जागरूकता
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
- भारत के पड़ोसी देशों से सम्बन्ध
- सामान्य विज्ञान
- खेल
- इतिहास
- संस्कृति
- भूगोल
- आर्थिक परिदृश्य
- भारतीय संविधान
- सामान्य राजनीती
- वैज्ञानिक अनुसंधान
अंग्रेजी/भाषा और समझ
- अंग्रेजी/हिंदी भाषा
- शब्दावली
- व्याकरण
- वाक्य संरचना
- समानार्थी शब्द
- विलोम
- प्रयायावाची
🧑💼 आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- सर्वप्रथम ऑफिसियल साईट https://ssc.gov.in पर जाएं या “My SSC App” डाउनलोड करें।
- नया One-Time Registration (OTR) करें।
- आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और ₹100/- फीस ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरा प्रीव्यू अवश्य चेक करें।
- अभ्यर्थियों को स्कैन किए गए हस्ताक्षर JPEG/JPG प्रारूप (10 से 20 KB) में अपलोड करने होंगे।
- हस्ताक्षर की फोटो लगभग 6.0 सेमी (चौड़ाई) x 2.0 सेमी (ऊंचाई) होना चाहिए। अनुपयुक्त फोटो या धुंधले/लघु हस्ताक्षर वाले आवेदन, जो उपरोक्त आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।
🪙 आवेदन शुल्क :
- आवेदन शुल्क 100/- ( Gen/Obc/Ews)
- महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
- शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
- उम्मीदवारों द्वारा 27.06.2025 (23:00 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
📑 आवश्यक दस्तावेज :
- 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो ID (Aadhaar/Voter ID आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर
🧩 महत्वपूर्ण सलाह :
- BRO (Border Roads Organization) के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।
- स्किल टेस्ट हिंदी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है लेकिन नियुक्ति के बाद दोनों भाषाएं सीखनी होंगी।
परीक्षा आयोजक | कर्मचारी चयन आयोग , नई दिल्ली |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
आवेदन लिंक | Apply Now |
नोटिफिकेशन | Click Here |
यह भी पढ़े >>> जवाहर नवोदय विद्यालय JNV ADMISSION 2026 का सुनहरा मौका
SSC द्वारा आयोजित यह एक प्रतियोगी परीक्षा है जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ के पदों पर नियुक्ति होती है।
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 (रात्रि 11:00 बजे तक) है।
हाँ, सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (₹0) है।
Computer Based Test (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) होंगे।
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
SSC की नई वेबसाइट https://ssc.gov.in या "My SSC App" के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।