SSC Combined Translators Exam 2025 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है।आयोग के विज्ञापन संख्या : एफ. सं. मुख्यालय-सी11017/2/2025-सी-1:- कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ अनुवादक और उप-निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) के ग्रुप ‘बी’ अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में Junior Hindi Translator (JHT), Senior Hindi Translator (SHT), और Sub-Inspector (Hindi Translator) जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकर द्वारा लैंगिक समानता को बनाए रखने के लिए महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी।

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 5 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जून 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 27 जून 2025 |
करेक्शन विंडो ओपन | 01-02 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि (पेपर-1) | 12 अगस्त 2025 |
टोल फ्री नंबर | 180093063 |
🧾 कुल पद (Vacancy Details)
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा फिलहाल रिक्तियों की संख्या 437 निर्धारित की है भविष्य में इन पदों के कमी या वृद्धि की सकती है जो आपको कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in> For candidates > Tentative Vacancy पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप समय समय पर साइट को विजिट करते रहे।
💼 पदों का विवरण व वेतनमान (Post & Pay Scale)
पद | वेतनमान (Pay Level) |
---|---|
Junior Hindi Translator (JHT) | ₹35,400 – ₹1,12,400 (Level-6) |
Senior Hindi Translator (SHT) | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Level-7) |
Sub-Inspector (Hindi Translator) | ₹35,400 – ₹1,12,400 (Level-6) |
नोट :- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में उप निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) का पद किसी भी श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है।
📚 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी/अंग्रेज़ी में मास्टर डिग्री।
- हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में संबंधित वर्ग का प्रमाण पत्र सलग्न करना होगा।
- दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40% से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र सलग्न करना होगा।
👬 नागरिकता (Citizenship)
(i) भारत का नागरिक होना चाहिए
(ii) नेपाल का नागरिक होना चाहिए
(iii) भूटान का नागरिक होना चाहिए
(iv) भारतीय मूल का व्यक्ति होना चाहिए जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, तंजानिया के संयुक्त गणराज्य (पूर्व में तंगानिका और ज़ांज़ीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो।
🎯 आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष (01 अगस्त 2025 को आधार मानकर)
आयु सीमा में छूट
वर्ग | आयु में छूट |
---|---|
SC/ST | 5 YEARS |
OBC | 3 YEARS |
PWD | 10 YEARS |
🧪 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
पेपर पार्ट | मोड ऑफ़ पेपर | विषय | कुल प्रश्न/कुल अंक | समयावधि |
---|---|---|---|---|
पेपर 1 | कंप्यूटर आधारित परख | सामान्य हिंदी & अंग्रेजी | 200/200 | 2 घंटा |
पेपर 2 | डिस्क्रिप्टिव | अनुवाद और निबंध | 200 | 2 घंटा |
Note :- 1. यहां पेपर 1 के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक कुल प्राप्तांक में से कम हो जाएंगे।
2. PWD उम्मीदवार को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा|
📚 पाठ्यक्रम
पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा):
प्रश्न उम्मीदवारों की भाषाओं और साहित्य की समझ, शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों के सही उपयोग और भाषाओं को सही, सटीक और प्रभावी ढंग से लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किए जाएंगे। प्रश्न डिग्री स्तर के होंगे।
पेपर-II (अनुवाद और निबंध):
इस पेपर में अनुवाद के लिए दो अनुच्छेद होंगे – हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के लिए एक अनुच्छेद और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद के लिए एक अनुच्छेद, और हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक निबंध, उम्मीदवारों के अनुवाद कौशल और दोनों भाषाओं को सही, सटीक और प्रभावी ढंग से लिखने और समझने की उनकी क्षमता का परीक्षण करने के लिए। पेपर का स्तर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप होगा।
🌐 कैसे करें आवेदन? (How to Apply?)
- कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं या “My SSC App” डाउनलोड करें।
- नया One-Time Registration (OTR) करें। इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन का उपयोग करें।
- आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और ₹100/- फीस ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरा प्रीव्यू अवश्य चेक करें।
- अभ्यर्थियों को स्कैन किए गए हस्ताक्षर JPEG/JPG प्रारूप (10 से 20 KB) में अपलोड करने होंगे।
- हस्ताक्षर की फोटो लगभग 6.0 सेमी (चौड़ाई) x 2.0 सेमी (ऊंचाई) होना चाहिए। अनुपयुक्त फोटो या धुंधले/लघु हस्ताक्षर वाले आवेदन, जो उपरोक्त आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।
📑 आवश्यक दस्तावेज
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जारी मास्टर्स डिग्री
- ट्रांसलेटर अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो ID (Aadhaar/Voter ID आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर ( 10-100 kb size)
🪙 आवेदन शुल्क
1 आवेदन शुल्क 100/- ( Gen/Obc/Ews)
2 महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
3 शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
4 उम्मीदवारों द्वारा 27.06.2025 (23:00 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा आयोजक | कर्मचारी चयन आयोग , नई दिल्ली |
---|---|
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
आवेदन लिंक | Apply Now |
ऑफिसियल अधिसूचना | Click Here |
यह भी पढ़े >>> SSC Stenographer Grade C&D recruitment 2025
उत्तर: आवेदन 05 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं।
उत्तर: पेपर-I कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होगा और पेपर-II डिस्क्रिप्टिव टाइप।
उत्तर: हां, पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
उत्तर: उन्हें अतिरिक्त समय और Scribe की सुविधा दी जाएगी (यदि आवश्यक हो)।
उत्तर - एसएससी combined ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2025 में पदों की संख्या 437 है |