SSC CHSL RECRUITMENT 2025 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है।आयोग के विज्ञापन संख्या : HQ-C 11029/2025-C-1:- कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए , LDC/JUNIOR SECRETARAIT ASSISTANT तथा DATA ENTRY OPRATOR के ग्रुप ‘C’ अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकर द्वारा लैंगिक समानता को बनाए रखने के लिए महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी।

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 23 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 19 जुलाई 2025 |
करेक्शन विंडो ओपन | 23-24 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि (टीयर-1) | 08-18सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि (टीयर -2) | फरवरी-मार्च 2026 |
🧾 कुल पद (Vacancy Details)
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा फिलहाल रिक्तियों की संख्या 3131 निर्धारित की है भविष्य में इन पदों के कमी या वृद्धि की सकती है जो आपको कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in> For candidates > Tentative Vacancy पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप समय समय पर साइट को विजिट करते रहे।
💼 पदों का विवरण व वेतनमान (Post & Pay Scale)
पद | वेतनमान (Pay Level) |
---|---|
Lower Division Clerk/Junior Secretarait Assistant | ₹19,900 – 63,200 (Level-2) |
Data Entry Operator | ₹25,500- 92,300 (Level-4 & 5) |
Data Entry Operator (Grade-A) | ₹25,500 – ₹81,100 (Level-4) |
📚 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- Data Entry Operator Grade A के लिए किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12th विज्ञान वर्ग में मैथमेटिक विषय के साथ उत्तीर्ण हो।
- LDC/JSA/DATA ENTRY OPRATOR के लिए किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12th उत्तीर्ण हो।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में संबंधित वर्ग का प्रमाण पत्र सलग्न करना होगा।
- दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40% से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र सलग्न करना होगा।
👬 नागरिकता (Citizenship)
(i) भारत का नागरिक होना चाहिए
(ii) नेपाल का नागरिक होना चाहिए
(iii) भूटान का नागरिक होना चाहिए
(iv) भारतीय मूल का व्यक्ति होना चाहिए जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, तंजानिया के संयुक्त गणराज्य (पूर्व में तंगानिका और ज़ांज़ीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो।
🎯 आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 27 वर्ष (01 जनवरी 2026 को आधार मानकर)
आयु सीमा में छूट
वर्ग | आयु में छूट |
---|---|
SC/ST | 5 YEARS |
OBC | 3 YEARS |
PWD | 10 YEARS |
🧪 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
टीयर – 1 परीक्षा पैटर्न
भाग | विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
---|---|---|---|
1 | अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 |
2 | जनरल इंटेलिजेंस | 25 | 50 |
3 | संख्यात्मक ज्ञान | 25 | 50 |
4 | सामान्य जागरूकता | 25 | 50 |
Note :- 1. यहां प्रत्येक पेपर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक कुल प्राप्तांक में से कम हो जाएंगे।
2. सभी प्रश्न बहुविकल्पीय आधारित होंगे।
टीयर – 2 परीक्षा पैटर्न
भाग | विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
---|---|---|---|
1 | गणितीय योग्यता | 30 | 90 |
1 | तार्किक योग्यता और सामान्य बुद्धिमता | 30 | 90 |
2 | अंग्रेजी भाषा और समझ | 40 | 120 |
2 | सामान्य जागरूकता | 20 | 60 |
3 | कंप्यूटर ज्ञान | 15 | 45 |
4 | स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट | – | – |
🌐 कैसे करें आवेदन? (How to Apply?)
- कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या “My SSC App” डाउनलोड करें।
- नया One-Time Registration (OTR) करें। इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन का उपयोग करें।
- आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और ₹100/- फीस ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरा प्रीव्यू अवश्य चेक करें।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि कर्मचारी चयन आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशानुसार उम्मीदवार को आवेदन ऑनलाइन करते समय लाइव कैप्चर फोटो अपलोड करनी होगी अतः साफ सुथरी छवि ही कैप्चर करके अपलोड करें अन्यथा आगे किसी भी चरण में आपको परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
- अभ्यर्थियों को स्कैन किए गए हस्ताक्षर JPEG/JPG प्रारूप (10 से 20 KB) में अपलोड करने होंगे।
- हस्ताक्षर की फोटो लगभग 6.0 सेमी (चौड़ाई) x 2.0 सेमी (ऊंचाई) होना चाहिए। अनुपयुक्त फोटो या धुंधले/लघु हस्ताक्षर वाले आवेदन, जो उपरोक्त आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।
📑 आवश्यक दस्तावेज:
- 10th और 12th अंक तालिका तथा प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो ID (Aadhaar/Voter ID आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर ( 10-100 kb size)
🪙 आवेदन शुल्क :
1 आवेदन शुल्क 100/- ( Gen/Obc/Ews)
2 महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
3 शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
4 उम्मीदवारों द्वारा 19.07.2025 (23:00 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
उत्तर: वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं परीक्षा पास कर ली है और जिनकी उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर: टीयर-I&II कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
उत्तर: हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।
उत्तर: उन्हें अतिरिक्त समय और Scribe की सुविधा दी जाएगी (यदि आवश्यक हो)।
उत्तर - इस भर्ती परीक्षा 2025 में पदों की संख्या 3131 है।
उत्तर- आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2025 (23:00 बजे तक) है।
उत्तर - उम्मीदवार की आयु 01-01-2026 तक 18-27 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है।
उत्तर - टियर-I: 08 सितंबर 2025 से 18 सितंबर 2025
टियर-II: फरवरी-मार्च 2026